| April 19, 2024

Scroll to top

Top

No Comments

बिहार में नशा मुक्ति अभियान के पक्ष में 11000KM की मानव श्रृखंला बनी

बिहार में नशा मुक्ति अभियान के पक्ष में 11000KM की मानव श्रृखंला बनी

आज बिहारवासियों में दोपहर 12:15 PM से 1:00 PM तक 11000 KM से ज्यादा की मानव श्रृखंला नशा मुक्ति अभियान के पक्ष में बनाया! इसमे के सरकारी, गैर सरकारी कर्मचारी के अलाबा आम आदमी ने भाग लिया! मुख्य आयोजन पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में हुआ, जहाँ मुख्यमंत्री नितीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू यादव ने भाग लिया!

11000 KM Human chain to support liquor ban

नितीश कुमार ने मानव श्रृखंला के आयोजन के बाद बिहार की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि, मैं नशा मुक्ति अभियान के पक्ष में उमड़े जनसैलाब के लिए बिहार की जनता को कोटि-कोटि धन्यवाद देता हूँ। इतना व्यापक जनसमर्थन दिखा कर बिहार वासियों ने सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में नशा मुक्ति के पक्ष में सशक्त संदेश दिया है। आज लोगों ने दिखा दिया है कि बिहार में सामाजिक बदलाव की बुनियाद रख दी गई है। बिहार ने विराट मानव श्रृंखला के माध्यम से शराबबंदी एवं नशा मुक्ति के पक्ष में अपने दृढ़ निश्चय का परिचय दिया है – यही एकता और उत्साह आगे बरकरार रहेगा यह मेरा विश्वाश है।

11000 KM Humain chain

Your Comments

Submit a Comment