| April 18, 2024

Scroll to top

Top

No Comments

बिहार में BJP की सबसे सुरक्षित सीट पर कांग्रेस ने शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को उतारा, पुष्पम प्रिया चौधरी भी मैदान में

बिहार में BJP की सबसे सुरक्षित सीट पर कांग्रेस ने शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को उतारा, पुष्पम प्रिया चौधरी भी मैदान में

बिहार में BJP की सबसे सुरक्षित सीट बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र है। पिछले 30 सालो से यहाँ से जीतती रही है। बिहार के कई और सीट पे भी BJP कई सालो से जीतती रही है।पर मत प्रतिशत के अनुसार बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र BJP के लिए सबसे सुरक्षित है। BJP ने फिर एक बार मौजूदा विधायक नितिन नविन पे भरोसा जताया है। नितिन नविन के 2006 उप चुनाव में जीत कर पहली बार विधायक बने थे। नितिन नविन को कुल मत का 82.31 % मत मिला था। इससे पहले इस सीट पे नितिन नविन के पिता नविन किशोर प्रसाद सिन्हा ने 1990 से यहाँ के विधायक रहे थे। यह सीट कायस्थ बहुल मानी जाती है। नितिन नविन कायस्थ जाती से भी आते है।

कांग्रेस ने  इस बार के चुनाव में  बॉलीवुड स्टार और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को चुनावी मैदान में उतारा है। बांकीपुर सीट पर कायस्थ वोट के चलते लव सिन्हा के कांग्रेस के टिकट पर उतरने से यहां मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। पटना साहिब संसदीय सीट से शत्रुघ्न सिन्हा लगातार दो बार जीत कर संसद पहुंच चुके हैं, लेकिन दोनों बार वो बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीते थे । कांग्रेस की टिकट पे 2019 में उन्हें अपनी ही जाती के रविशंकर प्रसाद से हार का सामना करना पारा था।

अखबारों में विज्ञापन के रास्ते राजनीति में प्रवेश करने वाली और अपने आपको बिहार का भावी मुख्यमंत्री कहने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी बांकीपुर से चुनावी मैदान में है। बीजेपी की बागी नेता सुषमा साहू काफी तेज तर्रार महिला नेत्री मानी जाती हैं।वे बिहार प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। केंद्र में नरेंद्र मोदी ने इन्हें राष्ट्रीय महिला आयोग का सदस्य बनाया था, लेकिन उन्होंने बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में है।

Your Comments

Submit a Comment