| April 24, 2024

Scroll to top

Top

No Comments

दरभंगा एयरपोर्ट पर उतरा यात्रियों से भरा पहला विमान, मिला वाटर सैल्यूट

दरभंगा एयरपोर्ट पर उतरा यात्रियों से भरा पहला विमान, मिला वाटर सैल्यूट

मिथिलावासियों का लंबा इंतजार आज खत्म हुआ और दरभंगा एयरपोर्ट से फ्लाइट सेवा भी शुरू कर दी गई। आज दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्रियों से भरी पहली फ्लाइट की लैंडिंग हुई है। मिथिलांचल वासियों खासकर दरभंगा के निवासियों को दिवाली और छठ से पहले मिला बड़ा तोहफा। लोगों के वर्षों का सपना पूरा हुआ। दरभंगा एयरपोर्ट  से फ्लाइट सेवा भी शुरू कर दी गई। आज दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्रियों से भरी पहली फ्लाइट की लैंडिंग हुई है। बेंगलुरु से 11:45 बजे पहली उड़ान दरभंगा एयरपोर्ट पर पहुंची तो पानी की बौछार के साथ सैल्यूट देकर फ्लाइट का स्वागत किया गया। तो लोगों  ने तालियों से उसका स्वागत किया। 

20 सितंबर से ही रोजाना ऑपरेट होनी वाली तीन जोड़ी फ्लाइट के लिए बुकिंग शुरू हो गई थी। 8 नवंबर को इन छह फ्लाइटों में करीब 80 से 90 फीसदी टिकट बुक हो चुके हैं। इन तीनों शहरों से आने वाले यात्रियों की तादाद ज्यादा है। बिहार में दीपावली व छठ की उत्सवधर्मिता की वजह से अभी यहां से जाने वाले यात्रियों की तादाद कुछ कम है। नई उड़ान सेवाओं के शुरू होने से इस बार दीपावाली व छठ में मिथिलांचल या इससे सटे जिलों के लोग आसानी से घर आएंगे। उन्हें घर जाने के लिए अब पटना आने की मजबूरी नहीं होगी। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इन तीनों फ्लाइट के 8 नवंबर से शुरू होने की घोषणा दो माह पहले पटना में की थी।

20 सितंबर से ही रोजाना ऑपरेट होनी वाली तीन जोड़ी फ्लाइट के लिए बुकिंग शुरू हो गई थी। 8 नवंबर को इन छह फ्लाइटों में करीब 80 से 90 फीसदी टिकट बुक हो चुके हैं। इन तीनों शहरों से आने वाले यात्रियों की तादाद ज्यादा है। बिहार में दीपावली व छठ की वजह से अभी यहां से जाने वाले यात्रियों की तादाद कुछ कम है। नई उड़ान सेवाओं के शुरू होने से इस बार दीपावाली व छठ में मिथिलांचल या इससे सटे जिलों के लोग आसानी से घर आएंगे। उन्हें घर जाने के लिए अब पटना आने की मजबूरी नहीं होगी। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इन तीनों फ्लाइट के 8 नवंबर से शुरू होने की घोषणा दो माह पहले पटना में की थी।

वायु सेना के अंतर्गत आने वाले दरभंगा एयरपोर्ट लगभग 1400 वर्गमीटर में बना है। इस हवाई अड्डे के अंतरिम टर्मिनल भवन का काम भी पूरा हो चुका है। यहां छह चेक-इन काउंटरों की व्यवस्था की गई है. आवश्यक यात्री सुविधाओं के साथ व्यस्ततम समय में 100 यात्रियों को संभालने में सक्षम है। दरभंगा एयरपोर्ट सीएम नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। लंबे अरसे से नीतीश कुमार चाहते थे कि इसका काम जल्द से जल्द पूरा हो और इसलिए वो लगातार इस पर नजर भी बनाए हुए थे।

दरभंगा एयरपोर्ट पर पहली उड़ान बेंगलुरु से उड़ान भरकर 11.05 बजे दरभंगा एयरपोर्ट में लैंड करेगी। यही फ्लाइट दिल्ली के लिए 11.45 बजे दरभंगा से टेकऑफ करने के बाद दिल्ली 1:40 बजे दोपहर में पहुंचेगी। दिल्ली से 2.20 बजे रवाना होकर यह फ्लाइट दरभंगा एयरपोर्ट पर शाम चार बजे लैंड करेगी। दरभंगा से शाम 4:30 बजे बेंगलुरु को रवना होगी और 6.55 बजे लैंड करेगी। मुंबई से 12.10 बजे रवाना होकर फ्लाइट 2.30 बजे दरभंगा लैंड करेगी और तीन बजे मुंबई के लिए रवाना हो जाएगा। इसके मुंबई पहुंचने का समय शाम 6.10 बजे है।

Your Comments

Submit a Comment