Sabrang Bhojpuri Film Awards 2018

सबरंग भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड में रवि किशन, खेसारी लाल, काजल राघवनी सहित कई सितारों को मिला अवॉर्ड

भोजपुरी फ़िल्म जगत की सबसे प्रतिष्ठित फ़िल्म अवार्ड मुंबई में सम्पन्न हुआ। भारी भीड़ और भव्यता लिए रंगारंग कार्यक्रम के बीच मेगा स्टार रवि किशन को बेस्ट ऐक्टर का क्रिटिक अवार्ड तो खेसारी लाल यादव को बेस्ट ऐक्टर के अवार्ड से नवाज़ा गया। वहीं काजल राघवनी को बेस्ट ऐक्ट्रेस तो अक्षरा सिंह को बेस्ट ऐक्ट्रेस (क्रिटिक) अवार्ड से सम्मानित किया गया तो आम्रपाली दुबे को मोस्ट पॉपुलर एक्टर फीमेल का अवार्ड मिला। पवन सिंह को बेस्ट सिंगर के अवॉर्ड से तो कल्पना पटवारी को बेस्ट सिंगर फ़ीमेल का अवार्ड मिला।

Sabrang Bhojpuri Film Awards
Sabrang Bhojpuri Film Awards

संजय पांडे को बेस्ट खलनायक का तो देव सिंह को बेस्ट विलेन का क्रिटिक अवार्ड मिला। मेहंदी लगा रखना को बेस्ट फ़िल्म , मंजुल ठाकुर को बेस्ट डायरेक्टर के अवार्ड से सम्मानित किया गया । इसी मनोज टाइगर को बेस्ट कोमेडियन तो अवधेश मिश्रा को बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्टर का और यश कुमार को बेस्ट ऐक्शन हीरो का अवार्ड मिला। उदय भगत और रंजन सिन्हा को बेस्ट पी आर ओ के अवार्ड से तो प्रवेश लाल यादव को मोस्ट डयनेमिक प्रडूसर के अवार्ड से सम्मानित किया गया। विजय यादव को फ़िल्म मार्केटिंग के लिये सम्मानित किया गया।

Sabrang Bhojpuri Film Awards
Sabrang Bhojpuri Film Awards

मुंबई के अथर्वा कॉलेज में आयोजित छठे सबरंग फ़िल्म अवार्ड अपनी भव्यता के लिए जाना जाएगा । क्षमता से अधिक लोगों की मौजूदगी में देश विदेश से आए मेहमानों के बीच विभिन्न श्रेणी में अवार्ड का वितरण किया गया। देर रात तक चले इस अवार्ड शो में कलाकारों ने अपने परफ़ोरमेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया।

अवार्ड से सम्मानित लोगों की सूची –

बेस्ट पी आर ओ – उदय भगत , रंजन सिन्हा
बेस्ट स्टोरी – रजनीश मिश्रा
बेस्ट स्क्रीन प्ले – मंजुल ठाकुर
बेस्ट डायलोग – संतोष मिश्रा
बेस्ट एडिटर – दीपक जौल
बेस्ट सिनेमेटोग्राफ़ी – देवेंद्र तिवारी
बेस्ट आर्ट डायरेक्टर – विजय दास
बेस्ट ऐक्शन डायरेक्टर – अंडलिब पठान
बेस्ट ड्रेस डिज़ाइनर – बादशाह खान
बेस्ट पब्लिसिटी डिज़ाइनर – नरसु बेहरा
बेस्ट कोरियोग्राफ़ी – कानु मुखर्जी
बेस्ट म्यूज़िक डायरेक्टर – रजनीश मिश्रा
बेस्ट लिरिसिस्ट – प्यारे लाल यादव
बेस्ट म्यूज़िक कम्पनी – वर्ल्ड वाइड
लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड – बप्पी लाहिरी एवं गोपाल राय
मोस्ट पॉप्युलर जोड़ी – खेसारी लाल – काजल राघवनी
मोस्ट पॉप्युलर ऐक्ट्रेस – आम्रपाली दुबे
मोस्ट पॉप्युलर विलेन – सुशील सिंह
मोस्ट पॉप्युलर म्यूज़िक कम्पनी – वेब म्यूज़िक
मोस्ट पॉप्युलर फ़िल्म निरहुआ हिंदुस्तानी २
बेस्ट ऐक्टर इन कोमिक रोल – मनोज टाइगर
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल
अवधेश मिश्रा
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – किरण यादव
बेस्ट डेबुड़ेंट डायरेक्टर – रजनीश मिश्रा – लाल बाबु
बेस्ट डेबुड़ेंट ऐक्टर मेल – आकाश सिंह यादव
बेस्ट डेबुड़ेंट ऐक्ट्रेस – फ़ीमेल – सपना गिल
बेस्ट देबुडेन्ट म्यूजिक कंपनी – याशी म्यूजिक
बेस्ट ऐक्शन ऐक्टर – यश कुमार
मोस्ट पॉप्युलर सिंगर – प्रियंका सिंह
बेस्ट प्ले बैक सिंगर मेल – पवन सिंह
बेस्ट प्लेबैक सिंगर फ़ीमेल – कल्पना
बेस्ट ऐक्टर (क्रिटिक) मेल – रवि किशन
बेस्ट ऐक्ट्रेस (क्रिटिक) फ़ीमेल – अक्षरा सिंह
लिट्टो आइटम क्वीन – सम्भावना सेठ
एवरग्रीन ब्लाक्बस्टर ऐक्टर – पाखी हेगड़े
बेस्ट डायरेक्टर – मंजुल ठाकुर
बेस्ट ऐक्ट्रेस – काजल राघवनी
बेस्ट ऐक्टर – खेसारी लाल यादव
बेस्ट फ़िल्म – (क्रिटिक)- चेलेंज
बेस्ट फ़िल्म – मेहंदी लगा के रखना

इन अवार्ड के अलावा राहुल श्रीवास्तव , आदित्य ओझा, दीपक त्रिपाठी सहित अनेक कलाकारों को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *