Delhi and Bihar new BJP chief

मनोज तिवारी दिल्ली तो नित्यानंद राय बिहार बीजेपी अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली और बिहार के नए के नाम की घोषणा कर दी है, मनोज तिवारी दिल्ली तो नित्यानंद राय बिहार बीजेपी अध्यक्ष बनाये गए है ! मनोज तिवारी दिल्ली के वर्तमान अध्यक्ष सतीश उपाध्याय की जगह लगे तो बिहार में मंगल पांडे की जगह नित्यानंद राय भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी संभालेंगे!

मनोज तिवारी ने अपने राजनितिक की सुरुआत 2009 के लोक सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पे गोरखपुर से योगी आदित्य नाथ के खिलाफ चुनाव लड़ा था, जिसमे उन्हें हार का सामना करना पर था! 2014 में मनोज तिवारी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए और दिल्ली की उत्तर पूर्व सीट से अपनी जीत दर्ज की! दिल्ली में पूर्वांचल के लगभग 45 % वोटर है, जिनमे मनोज तिवारी की पकड़ अच्छी है! मनोज तिवारी के ब्राह्मण होने के कारन भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली में

नित्यानंद राय ने अपने राजनीति की शुरुआत छात्र जीवन से ही एबीवीपी के साथ की थी। नित्यानंद राय ने 2000 में भाजपा के टिकट पर हाजीपुर से विधायक चुने गए। नित्यानंद राय इस सीट से लगातार चार बार विधान सभा चुनाव जीते। 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्हें उजियारपुर से सांसद प्रत्याशी बनाया गया और वे भारी मतों से जीत दर्ज की! भारतीय जनता पार्टी बिहार के अध्यक्ष बनने से पहले , नित्यानंद राय मंगल पांडे के कार्यकाल में उपाअध्यक्ष थे!

भारतीय जनता पार्टी ने एक यादव को बिहार बीजेपी की कमान थमाकर लालू प्रसाद के परंपरागत वोटरों में सेंध लगाने की कोशिश मानी जा रही है ! बीजेपी लंबे समय से मानती रही है कि बिहार में उसकी सीधी लड़ाई लालू प्रसाद यादव से है। लालू के यादव जनाधार को तोड़ने के लिए बीजेपी ने पिछले लोक सभा चुनाव में लालू के हनुमान कहे जाने वाले रामकृपाल यादव को न केवल टिकट दिया बल्कि चुनाव जीतने के बाद केंद्र में मंत्री भी बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *