Chhath puja preparation starts

पुरे बिहार में हर ओर छठ पूजा की तैयारी जोर शोर से शुरू हो गई है

बिहार का महापर्व, छठ पूजा आने वाला है! पुरे बिहार में हर ओर छठ पूजा की तैयारी जोर शोर से शुरू हो गई है! ख़ास कर नदी किनारे घाट की सफाई बड़े पैमाने पे की जा रही है! घाटो पे सफाई के साथ साथ घाटो पे सीढ़िया बनाने का काम हो रहा है! नदी की ओर जाने वाले रास्तो को भी साफ़ किया का रहा है! सफाई के साथ रास्तो पे रौशनी की व्यवस्था की जा रही है ताकि छठ के दिन लोगो को आने जाने में परेशानी न हो!

 

छठ पूजा चार दिनों का होता है, जो की नहाय खाय से शुरू होता है और सूर्योदय अर्ध्य के साथ समाप्त होता है! इस साल 24 अक्टूबर – नहाय खाय , 25 अक्टूबर – खरना, 26 अक्टूबर – संध्या अर्ध्य और 27 अक्टूबर – सूर्योदय अर्ध्य है! छठ पूजा बिहार के साथ साथ देश विदेश के कई हिस्से में मनाया जाता है! अपने परिवार से दूर बिहार से बाहर काम वाले, छठ पूजा में बिहार आ के अपने परिवार से साथ छठ पूजा में जरूर शामिल होते है! जो नहीं आ पाते है उन्हें इसका अफ़सोस जरूर होता है! पिछले साल बिहार पर्यटन विभाग ने दिल को छू लेने वाला विडियो जारी किया था! जो लोग छठ में अपने अपने परिवार के पास नहीं जा पा रहे है ओ इस विडियो को देख कर कर भाभुक जरूर हो जाते है!

अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को अपने नाम के साथ छठ महापर्व की शुभकामना दे! यहाँ क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *