Fagu Chauhan will be new bihar governor

लालजी टंडन की जगह फागू चौहान होंगे बिहार के नये राज्यपाल

फागू चौहान को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। फागू चौहान वर्तमान राज्यपाल लालजी टंडन का जगह लेंगे। लालजी टंडन को मध्य प्रदेश के राज्यपाल के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

फागू चौहान उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिला के मूल निवासी हैं। ये समाजवादी रहे हैं और पहली बार दलित मजदूर किसान पार्टी से विधायक बने थे। वर्तमान में मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट से विधायक हैं। अलग अलग पार्टी से उमीदवार बन के उन्हीने मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट से रिकॉर्ड छह बार जीत हासिल की है। पहली बार दलित मजदूर किसान पार्टी से विधायक बने थे। 2017 में बीजेपी की टिकट पे बसपा उम्मीदवार को सात हजार वोट से हराया था।

फागू चौहान का जन्म 1948 में उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के शेखपुरा हुआ थ।। वह पिछड़ी जाति चौहान समुदाय से आते हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश बीजेपी के एक प्रमुख पिछड़ी जाति के नेता के रूप में जाना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *