Femina Miss India 2017-Priyanka Kumari

बिहार की प्रियंका कुमारी को फेमिना मिस इंडिया 2017 में मिला तीसरा स्थान

बिहार की प्रियंका कुमारी को फेमिना मिस इंडिया 2017 में मिला तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है! कल मुंबई के यश राज फिल्म स्टूडियो में हुए कार्यक्रम में हरियाणा की मानुषी छिल्लर को पहला स्थान तथा जम्मू और कश्मीर की सना दुआ को दूसरा स्थान मिला! प्रियंका कुमारी मिस गुडनेस एम्बेसडर और मिस रैम्पवॉक का भी अवार्ड मिला!

फेमिना मिस इंडिया 2017 के कार्यक्रम को करण जोहर और रीतेश देशमुख के होस्ट किया! कुल 30 प्रवेशकों में से 15 को फाइनल राउंड के लिए चुना गया था!

फेमिना मिस इंडिया 2017 को मिस वर्ल्ड 2016 – स्टेफ़नी डेल वैले, बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डी’क्रूज़, बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल, बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु, निर्देशक और निर्माता अभिषेक कपूर, बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जमवाल और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने जज किया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *