Mid night independence day Flag hoisting

हिंदुस्तान का एक शहर जहाँ स्वतंत्रता दिवस पर रात 12:01 बजे ध्जारोहण होता है

हमारे देश में एक ऐसा भी शहर है जहाँ स्वतंत्रता दिवस पे 14 और 15 अगस्त की मध्य रात्रि यानी 12:01 बजे ध्जारोहण होता है! उस शहर का नाम है पूर्णिया जो की बिहार राज्य में है! पूर्णिया में यह परम्परा 1947 से ही चली आ रही है है और हर साल इसे बारे ही धूम धाम से मनाया जाता आ रहा है!

पूर्णिया में आधी रात को 12:01 बजे आजादी के दिन से ही झंडा फहरा करने की एक विशेष परंपरा चली आ रही है। बताया जा रहा है कि यह परंपरा स्वतंत्रता सेनानी रामेश्वर प्रसाद सिंह ने शुरू की थी। रामेश्वर प्रसाद सिंह, अपने स्वतंत्रता सेनानी दोस्तों शाहशुल हक और रमरतन शाह के साथ अगस्त क्रांति झंडा चौक पर 10,000 लोगों की भीड़ के बीच आधी रात को 12:01 बजे 1947 में पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

रामेश्वर प्रसाद सिंह के निधन के बाद उनकी बेटी सुलेखा ने जारी रखा और अब उनके पोते विपुल इसे बरकरार रखे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *