international women's day bihar women power

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पे बिहर की इन बेटीयो को सलाम

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पे बिहर की इन बेटीयो को सलाम जिन्होंने अपने बल पे पूरी दुनिया में अपना और अपने राज्य का नाम रोशन किया है

भावना कंठ

भावना कंठ पहली महिला फाइटर पायलट में शामिल हो के पुरे बिहार का नाम रोशन किया! बिहार के दरभंगा की रहने वाली फ्लाइंग ऑफिसर भावना कंठ ने शुक्रवार 16,मार्च 2018 को इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। वह भारतीय वायु सेना की दूसरी महिला पायलट है जिन्होंने लड़ाकू विमान अकेले उड़ाया है।

श्रेयसी सिंह
श्रेयसी सिंह ने गोल्ड कोस्ट, ऑस्ट्रेलिया में 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के डबल ट्रैप निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीता और ग्लासगो, स्कॉटलैंड में 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में एक रजत पदक जीत के पुरे बिहार के नाम रोशन किया!

शारदा सिन्हा

पद्म भूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा जी ने अपनी मधुर गायकी से मैथिलि, भोजपुरी और मगही संगीत को एक अलग मुकाम पे पहुचाया है! उनके द्वारा गाया हुआ छठ पूजा का गाना पूरी दुनिया में मशहूर है!

मीरा कुमार

बाबू जगजीवन राम की बेटी मीरा कुमार को देश की पहली महिला लोक सभा अध्यक्ष बनने का गौरव हासिल है, अपनी मीठी आवाज के कारण भी जानी जाती है, 2017 के राष्ट्रपति, चुनाव में UPA की प्रत्याशी थी! मीरा कुमार 1973 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुईं और स्पेन, यूनाइटेड किंगडम और मॉरीशस में दूतावासों में अपनी सेवा दी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *