बिहार की बेटी भावना कंठ और वीणा देवी को मिला नारी शक्ति पुरूस्कार 2020

अंतरास्ट्रीय महिला दिवस के देश की 15 महिलाओ को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 15 महिलाओ में दो बिहार की भी बेटी शामिल है। देश की पहली महिला पाइलट में शामिल भावना कंठ और मशरुम महिला के नाम से चर्चित वीणा देवी ने नारी शक्ति पुरस्कार पा कर पुरे बिहार का नाम रौशन किया है।

8 मार्च, 2016 को तब के वायुसेना प्रमुख अरूप राहा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भावना कंठ के साथ मोहना सिंह और अवनी चतुर्वेदी को पहली महिला फाइटर में शामिल करने का औपचारिक ऐलान किया था। कड़ी ट्रेनिंग के बाद आज तीनो वायु सेना में अपनी सेवा दे रही है।

भावना कांत बिहार के दरभंगा ज़िले के घनश्यामपुर प्रखंड के बाऊर गांव की निवासी है। भावना बेहद साधारण परिवार से निकल कर आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंची हैं। उनके दादा एक इलेक्ट्रिशियन, तो पिता मैकेनिक रहे हैं। भावना ने डीएवी स्कूल, बरौनी रिफ़ाइनरी, बेगूसराय से दसवीं तक की पढ़ाई की है।

मुंगेर की वीणा देवी ने पलंग के नीचे एक किलो मशरूम की खेती से शुरू की थी और आज अपने परिश्रम से मशरूम महिला के नाम के विख्यात है। वीणा देवी धौरी पंचायत, तेतीआबाम्बर के सरपंच के रूप में भी 5 साल तक अपनी सेवा दी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *