नितीश कुमार ने राज्यपाल का पद खत्म करने की मांग की है

नितीश की राज्यपाल का पद खत्म करने की अनुचित मांग

नितीश कुमार ने राज्यपाल का पद खत्म करने की मांग की है, उन्होंने अंतरराजीय परिषद की बैठक के अपनी ये माँग राखी! दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नितीश कुमार के माँग का समर्थन किया! अरविन्द केजरीवाल ने कहा की राज्यपाल और उप राज्यपाल नियुक्ति राज्यों की सलाह से होनी चाहिए! नितीश ने गैर बीजेपी शासित राज्य सरकारों को अस्थिर करने का भी आरोप लगया तो कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रीयो ने केंद्र हस्तक्षेप की बात उठाई!

Inter state council meeting

नितीश कुमार शायद ये भूल गए है की राज्यपाल, राज्य में केंद्र सरकार के प्रतिनिधि होते है! केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बीच में पुल का काम  करते है! विधान पार्षद और राज्य सभा सांसद का पद जो की बिलकुल राजनितिक पार्टी के फायदे के लिए  बनाये  गए है, विधान पार्षद और राज्य सभा सांसद के चुनाव में कई बार पैसा दे के टिकट लेने या पैसे के बल पे वोट लेने की बात चर्चा में आई है, अगर खत्म  करना है तो इन पदों को खत्म किया जाये ?  क्या नितीश कुमार इन पदों को खत्म करने की माँग करेंगे ?

 

शायद नितीश कुमार को समझ आ गया है को ओ कभी प्रधान मंत्री नहीं बन सकते इसलिए ऐसी बात कर  रहे है, क्योकि जिसकी केंद्र में सरकार होती है ओ अपने पसंद से राज्यों के राज्यपाल नियुक्त करते है! तभी तो केन्द्र में सरकार बनते ही कई राज्यपाल अपना इस्तीफा दे देते है या उन्हें बदल दिया जाता है!

 

नितीश कुमार अगर इनसब  बातो को छोड़ के बिहार के विकास के धयान दे तो पुरे बिहार के लिए अच्छा होता, बिहार में दिन प्रतिदिन बढ़ रहे अपराध को रोकने के उपाय करने पे उन्हें जोर देना चाहिए! उन्होनो अपने पिछले लगभग 8 वर्ष के कार्यकाल में जो जो अच्छे काम किये थे उसे आगे बढ़ाना चाहिए! हम बिहारियों को अच्छी शिक्षा और रोजगार के लिए बाहर ना जाना पड़े! बिहार  बंद पर कारखानों को पुनः खुलवाने की पहल करनी चाहिए!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *