Pawan Singh joined BJP

भोजपुरी सुपरस्टार अभिनेता गायक पवन सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

भोजपुरी सुपरस्टार अभिनेता और विश्व के प्रसिद्ध गायक पवन सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है! पवन सिंह ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी, राजयसभा सांसद आर के सिन्हा जी, महामंत्री संगठन रामलाल जी, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और भूपेन्द्र यादव , बिहार प्रदेश अध्यक्ष सांसद नित्यानन्द राय और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. संजय मयूख की उपस्थित में बीजेपी की सदयस्ता ग्रहण की!। हाल ही में पवन सिंह को विश्व के सर्वश्रेष्ठ भोजपुरी गायक और अभिनेता का अवार्ड लंदन में दिया गया है। इनके यू ट्यूब पर आठ करोड़ से ज़्यादा फॉलोअर हैं।

इससे पहले भोजपुरी के दो और बड़े सुपरस्टार मनोज तिवारी और रवि किशन भी बीजेपी में शामिल हो चुके है! मनोज तिवारी तो अभी दिल्ली के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भी है! राजयसभा सांसद आर के सिन्हा ने पवन सिंह के बीजेपी में शामिल होने पे कहा की आज आठ करोड़ फौलोअर वाला पवन भी प्रधान मंत्री मोदी जी का फौलोअर बन गया। पवन सिंह ने पत्रकारों के समक्ष गाना गाकर बताया कि मोदी जी और अमित भाई शाह देश की शान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *