एक साल के अंदर क्या से क्या हो गया RCP सिंह के साथ

एक साल के अंदर क्या से क्या हो गया RCP सिंह के साथ

एक साल पहले यानी 7 जुलाई 2021 को RCP सिंह ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में इस्पात मंत्री का पदभार ग्रहण किया था। एक साल का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही 6 जुलाई को RCP सिंह ने कैबिनेट से अपना इस्तीफा दे दिया।

एक साल पहले RCP सिंह JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। JDU की ओर से 2 मंत्री को मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने ही चर्चा थी। लोजपा में टूट के कारण एक सीट पे राम विलास पासवान के भाई पशुपति कुमार पारस को शामिल किया गया। तात्कालीन JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाते JDU की ओर से, कौन मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होगा इसकी जिम्मेवारी RCP सिंह को दी गई थी। उस वक्त ललन सिंह के मंत्रिमंडल में शामिल होने की चर्चा थी। पर ललन सिंह के मंत्रिमंडल में शामिल नहीं हो पाये , RCP सिंह ने अपना नाम मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए आगे किया और मंत्री बन गये।

मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद RCP सिंह का नितीश कुमार से नजदीकियां काम होने लगी। इससे पहले वह नितीश कुमार के ख़ास हुआ करते थे। नितीश कुमार अपने हर फैसले में RCP सिंह से सहायता लेते थे। कुछ दिनों पहले JDU के RCP सिंह के करीबी नेताओ को पार्टी से निलंबित कर दिया था। अब RCP सिंह को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने की चर्चा हो रही है। इस बीच RCP सिंह की BJP में जाने की चर्चा भी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *