एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के अपने घर में फांसी लगाकर जान दी

मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है! सुशांत सिंह राजपूत ने अपने बॉलीवुड में अपना सफर एक बैकग्राउंड डांसर से सुरु किया थ। धूम-२ के टाइटल सांग में बैकग्राउंड डांसर में वह नज़र आये थे । टीवी एक्टर के तौर पर उन्होंने सबसे पहले ‘किस देश में है मेरा दिल’ नाम के धारावाहिक में काम किया था। उन्हे ज़ी टीवी के सीरियल पवित्र रिस्ता से पहचान मिली। जिसके बाद इसके बाद उन्हें फिल्मों का सफर शुरु किया। वे फिल्म काय पो छे में लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे, और उनके अभिनय की तारीफ भी हुई थी। इस फिल्म केलिए उन्हें फिल्म फेयर का पुरस्कार मिला था।


इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी का किरदार निभा कर बटोरी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने अपने आप को महेंद्र सिंह धोनी के रूप में बहुत ही उत्तम तरीके से ढाला । सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और छिछोरे जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। केदारनाथ में सारा अली खान के साथ दिखे थ। पीके, डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी में भी सुशांत सिंह राजपूत ने अपने अभिनय के जलवे दिखाए थे। उनकी आखरी फिल्म छिछोरे श्रद्धा कपूर के साथ थी।


सुशांत सिंह राजपूत पटना के रहने बाले थे। उनकी शुरुआती पढ़ाई सेंट कैरेंस हाई स्कूल, पटना से हुई है और इसके आगे की पढ़ाई दिल्ली के कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल से हुई है। इसके बाद दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। छोटे शहर से बॉलीवुड तक का उनका सफर शानदार रहा, ऐसे में फ़ासी लगा के आत्महत्या करना बहुत ही दुखद है। आत्महत्या का कारण तो पुलिस के पड़ताल के बाद ही पता चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *