Bihar Diwas 2018

बिहार में आज बिहार दिवस की धूम, बिहार मना रहा है- बिहार दिवस 2018

बिहार आज अपना 106 वा स्थापना दिवस मना रहा है! वर्ष 1912 में पश्चिम बंगाल से अलग हो के नए राज्य बिहार की स्थापना हुए थी! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्टीट कर बिहारवासियों को शुभकामनाएं दी है! वहीं, उपराषट्रपति वैंकेया नायडू ने भी बिहार दिवस की शुभकामनाएं दी है!

पटना के गांधी मैदान में शाम चार बजे से आयोजित बिहार दिवस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू मुख्य अतिथि होंगे! उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू के अलावा राज्यपाल सत्यपाल मलिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी शामिल होंगे!

Bihar Diwas 2018
Bihar Diwas 2018

बिहार के अलावा देश विदेश के कई जगहों पे भी बिहार दिवस मनाया जा रहा है! दिल्ली में INA के दिल्ली हाट में भी बिहार दिवस मनाया जा रहा है, जहा पे लिट्टी चोखा के स्टॉल पे लोगो की भीड़ देखि जा रही है! स्कॉटलैंड के पूर्वी आयरशायर क्षेत्र में स्थित पटना नाम के एक छोटे शहर में बिहार की राजधानी के साथ उसके ऐतिहासिक संबंधों को मनाने के लिए बिहार दिवस का अयोजन किया गया! स्कॉटलैंड के कृषक विलियम फुलर्टन ने उनके स्केलडन स्टेट एवं कोयले के खदानों में काम करने वाले लोगों को आवासीय सुविधा प्रदान करने के लिए 1802 में एक छोटा सा शहर बसाया था! जिसका नाम उन्होंने बिहार की राजधानी पटना के नाम पर रखा था. फुलर्टन का जन्म पटना में हुआ था और उन्होंने वहां काफी वक्त बिताया था!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *