top bhojpuri cinema pairs

भोजपुरी सिनेमा की सफल जोड़िया, जिसे दर्शक सबसे ज्यादा पसंद करते है

भोजपुरी सिनेमा की कुछ नायक और नाइका की जोड़ियां काफी पसंद की जाती है। कमाल की बात ये है की ये अभिनेता और अभिनेत्री ज्यादातर फिल्मे साथ में ही करते है। भोजपुरी दर्शक भी इन जोड़ियां की फिल्मो को देख कर इन्हे अपना प्यार देते है।

दिनेश लाल यादव (निरहुआ) और आम्रपाली दुबे

आम्रपाली दुबे ने अपने भोजपुरी सिनेमा की शुरुआत 2014 में दिनेश लाल यादव (निरहुआ) के साथ निरहुआ हिंदुस्तानी से की। इस फिल्म में दर्शको ने इन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया। इसके बाद दिनेश लाल यादव की लगभग हर फिल्म में आम्रपाली दुबे ही उनकी अभिनेत्री होती है। दोने ने अब तक लगभग 20 फिल्मो में साथ काम कर चुके है और कई और फिल्मो में साथ काम कर रहे है। आम्रपाली दुबे से पहले पाखी हेगड़े के भी साथ भी दिनेश लाल यादव (निरहुआ) की जोड़ी दर्शको के पसंद किया था दोनों ने साथ में करीब 10 फिल्मे की थी।

पवन सिंह और अक्षरा सिंह

पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी को भोजपुरी सिनेमा की सबसे सफल जोड़ी मानी जाती है। इस जोड़ी में कई सफल फिल्मे दी है। पवन सिंह अपने गाने लल्ली पॉप लागेलु के कारन पूरी दुनुआ में मशहूर है। अक्षरा सिंह ने अपनी शुरुआत प्राण जये पर वचन न जाये से 2011 में रवि किशन के साथ की थी। पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने साथ में कई फिल्मे की है, जिसमे शामिल है सरकार राज, धड़कन, सत्या।

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी भी को भी दर्शको का कहिब प्यार मिलता है। काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव के साथ मेहंदी लगा के रखना, मैं सेहरा बांध के आऊंगा, दुल्हन गंगा पार, बालम जी लव यू जैसी कई हिट फिल्म की है। ज़ी न्यूज़ के छठ पूजा के प्रोग्राम में “छपरा छठ मनाएंगे” गाने पे किया गया अभिनय को 1 करोड़ से ज्यादा लोगो ने अब तक देखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *