bhawana kanth second indian woman fighter pilot go solo

बिहार की बेटी भावना कंठ ने मिग 21 उड़ाकर रचा इतिहास

बिहार के दरभंगा की रहने वाली फ्लाइंग ऑफिसर भावना कंठ ने शुक्रवार 16,मार्च 2018 को इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। वह भारतीय वायु सेना की दूसरी महिला पायलट है जिन्होंने लड़ाकू विमान अकेले उड़ाया है। भावना कंठ से पहले फ्लाइंग ऑफिसर अवनी चतुर्वेदी ने 19 फरवरी को मिग-21 ‘बाइसन’ में जामनगर बेस से उड़ान भर के यह उपलब्धि हाहिल की थी! भावना ने यह उड़ान भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान मिग-21 ‘बाइसन’ में अंबाला एयर फोर्स स्टेशन से भरी। भावना ने मिग 21 को मिनट तक उड़ाया! मिग-21 ‘बाइसन’ दुनिया में सबसे तेज लैंडिंग और टेकऑफ के लिए जाना जाता है। यह 340 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम रफ्तार से लैंडिंग और टेकऑफ करता है।

bhawana kanth
bhawana kanth

फ्लाइंग ऑफिसर भावना कंठ ने 150 घंटे फाइटर प्लेन उड़ाने की ट्रेनिंग ली है! उसके बाद ही इसने यह कारनामा करने का मौका मिला! वर्ष 2014 में भावना कंठ के अलावा मोहना सिंह और अवनी चतुर्वेदी को पहली महिला फाइटर पायलट के लिए कमीशन किया गया था!

भावना कांत बिहार के दरभंगा ज़िले के घनश्यामपुर प्रखंड के बाऊर गांव की निवासी है। भावना बेहद साधारण परिवार से निकल कर आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंची हैं। उनके दादा एक इलेक्ट्रिशियन, तो पिता मैकेनिक रहे हैं। भावना ने डीएवी स्कूल, बरौनी रिफ़ाइनरी, बेगूसराय से दसवीं तक की पढ़ाई की है।

ये भी पढ़े:- बिहार कि बेटी भावना देश की पहली महिला फाइटर पायलट में शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *